स्थापना दिवस में मौके पर एलआईसी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) काशीपुर शाखा ने बुधवार को अपना 66वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर आयोजित रक्तदान शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान किया। शाखा प्रबंधक राजेश तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रक्तदान करने वालों में राजेश तिवारी, राजकुमार भट्ट, बीएस नेगी, राकेश चंद्र शर्मा, विजय मिश्रा, दीपक अग्रवाल, संजीव कुमार, हेमंत शर्मा, रईस अहमद, राजीव कुमार, विवेक अग्रवाल, मनोज, विनोद गुर्रानी, गौरव कुमार, रिजवान अली आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम में ग्रीनफोर्ड स्कूल जसपुर का विशेष योगदान रहा। वहां पर सौरभ परमार, मनोज कुमार, लखविंदर सिंह, पीयूष, अरुण पंत, आलोक अग्रवाल आदि थे।