फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आरटीई में 3495 बच्चों की लाटरी से खुली किस्मत

Fri, 03 May 2024 04:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। छह से 14 वर्ष की उम्र तक निशुल्क शिक्षा के लिए लागू शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत जिले में प्रथम चरण में 3495 बच्चों का चयन हो गया है। बृहस्पतिवार को प्रदेश मुख्यालय पर लाटरी विधि से स्कूल आवंटन किए गए।
विज्ञापन


शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत जिले में निजी स्कूलों में 6544 सीटें आरक्षित की गई हैं। इसके लिए एक से 21 अप्रैल तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया गया था। इसमें पोर्टल पर आवेदन करने के बाद इसकी हार्ड कापी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करनी थी। इसके बाद एक-एक आवेदनों का ऑफलाइन स्क्रूटनी की गई। इसमें बच्चों के सभी दस्तावेजों की जांच के साथ ही बच्चे के नजदीक विद्यालय की उपलब्धता आदि को जांचा गया। इसके बाद दो मई को लाटरी विधि से चयनित बच्चों की सूची पोर्टल पर अपलोड की गई। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी रुद्रपुर के यहां लगभग 1605 आवेदन किए गए थे। यहां स्क्रूटनी में 200 से अधिक बच्चों के ऑफलाइन फार्म जमा ही नहीं हो पाए गए। लाटरी में 1314 बच्चों को स्कूल आवंटित किया गया। संवाद
विज्ञापन


कुल सीट- 6544
पोर्टल पर किए गए आवेदन- 4873
आवेदन स्क्रूटनी में सत्यापित- 3891
निरस्त किए गए आवेदन- 799

कोट
शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत किए गए ऑनलाइन आवेदनों के सापेक्ष लाटरी से आवंटन किया गया है। चयनित बच्चों की सूची पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी।
- डीएस राजपूत, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें