जसपुर। अंत्योदय कार्डधारकों को मार्च में 35 किलो गेहूं, चावल और प्रत्येक कार्ड पर जनवरी, फरवरी एवं मार्च की तीन किलो चीनी मिलेगी। कार्डधारक अपना राशन 10 मार्च तक राशन विक्रेता से ले सकते हैं। आपूर्ति निरीक्षक वीपी त्रिवेदी ने बताया कि सस्ता गल्ला विक्रेता को राजकीय गोदाम से खाद्यान्न आवंटित कर दिया गया है। जिन्होंने राशन नहीं उठाया है, वह शीघ्र उठाकर कार्ड धारकों को राशन वितरित कर दें।