नानकमत्ता। नानक सागर जलाशय के बाऊली साहब के पास राजस्व विभाग की आठ एकड़ जमीन को विभाग ने युवा कल्याण विभाग के नाम स्थानांतरित कर दिया है। इसमें से छह एकड़ जमीन पर चार करोड़ सैंतीस लाख की लागत से मिनी खेल स्टेडियम बनेगा। बृहस्पतिवार को विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा ने ग्रामीण निर्माण विभाग के जेई दीपचंद सुयाल के साथ चयनित जगह का निरीक्षण किया। विधायक ने बताया कि मिनी खेल स्टेडियम का प्रस्ताव भारत सरकार की खेल विभाग ने स्वीकृत कर लिया गया है। जल्द ही प्रदेश सरकार की ओर से स्टेडियम के लिए स्वीकृत धनराशि अवमुक्त कर दी जाएगी। वहां युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक कमांडर महेंद्र राणा, भुवन जोशी, गौरव वर्मा, प्रमोद अग्रवाल, ओम नारायण, गणेश जोशी आदि थे। ब्यूरो