सितारगंज में क्षेत्र पंचायत के ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख का चुनाव 24 दिसंबर को होगा। इसके लिए 21 दिसंबर को नामांकन व निर्देशन पत्रों की जांच, 22 दिसंबर को नामांकन वापसी और 24 को सुबह दस से तीन बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। बता दें कि क्षेत्र पंचायत नानकमत्ता से गुरविंदर कौर सदस्य चुनी गई थीं। गत वर्ष 2017 में नानकमत्ता को नगर पंचायत घोषित करने के बाद उनकी सीट समाप्त हो गई थी। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्र शेखर भट्ट ने बुधवार को चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है।