गदरपुर में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंहनगर की ओर से अंडर-14 जिला स्कूल क्रिकेट लीग प्रतियोगिता नौ दिसंबर से शुरू हो रही है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले के 12 स्कूलों ने क्रिकेट लीग में पंजीकरण कराया है। जिले को काशीपुर और रुद्रपुर जोन में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में छह टीमों को शामिल किया गया है। नौ दिसंबर से काशीपुर जोन के मैच बाइट स्टार्ट इंटरनेशनल स्कूल जसपुर तथा रुद्रपुर जोन के मैच एमेनिटी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में आयोजित होंगे।