जनसुनवाई दिवस में 60 से अधिक समस्याएं दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। जनसुनवाई दिवस पर कलक्ट्रेट में फरियादियों की 60 से अधिक समस्याएं दर्ज की गईं। सोमवार को डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने कहा कि समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का भी प्रचार प्रसार करें। इस मौके पर आर्थिक सहायता, पीएम आवास योजना का लाभ, भूमि विवाद, राशन कार्ड आदि की समस्याएं दर्ज हुईं। इस मौके पर ग्राम ढकिया गुलाबो निवासी अनीता ने पति को जबरन पुलिसकर्मियों द्वारा पकड़कर थाने ले जाने, दलीप सिंह धामी एवं छतरपुर कॉलोनी वासियों ने सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण, करतार सिंह निवासी भगवानपुर जसपुर ने नाला खोले जाने, रामिशन निवासी नगर पंचायत सुल्तानपुर, नेतानगर बाजपुर ने मिट्टी तेल की कालाबाजारी की जांच, भारत चंद्रा निवासी जगतपुरा वार्ड नंबर 20 रुद्रपुर ने चोक रोड, नाली खोलने की, सरजावती निवासी वार्ड नंबर चार भदईपुरा रुद्रपुर ने मकान पर कब्जा और पुलिस उत्पीड़न की समस्याएं रखी। वहां पर सीडीओ आलोक कुमार पांडेय, एडीएम जेसी कांडपाल, सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट आदि थे।
फोटो 15आरडीपी 02पी: रुद्रपुर में फरियादियों की समस्याएं सुनते डीएम