जसपुर में नादेही चीनी मिल ने गन्ना बकाया के भुगतान में से बीस करोड़ रुपये की रकम किसानों के खातों में भेज दी है। प्रधान प्रबंधक आरके सेठ ने बताया कि मिल को शासन की ओर से बीस करोड़ रुपये मिला था। उसे किसानों के खाते में भेज दिया गया है।