सभी शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर का चित्र लगाए जाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी शासकीय कार्यालयों में डा. अंबेडकर के चित्र अनिवार्य रूप से लगाये जाने की घोषणा की थी। सीएम की इस घोषणा के बाद इसका शासनादेश जिला प्रशासन के पास पहुंच गया है। डीएम डा. नीरज खैरवाल ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कार्यालयाध्यक्षों को अपने कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं में डा. भीमराव अंबेडकर का चित्र लगाने के आदेश दिए हैं।