फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में 29 प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित

Fri, 18 Sep 2026 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन की ओर से डेलीगेट चुनाव की प्रक्रिया को लेकर आम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान 29 डेलीगेट निर्विरोध चुने गए। बाजपुर रोड स्थित बीआरसी सभागार में जनपद ऊधमसिंह नगर की जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए काशीपुर में डेलीगेट चुनाव की प्रक्रिया निर्विरोध संपन्न की गई। इसमें करीब 225 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। 29 प्रतिनिधियों के लिए 31 नामांकन पत्र दाखिल हुए। दो प्रत्याशियों ने नाम वापस लेने के बाद 29 डेलीगेट निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। प्रांतीय तदर्थ समिति के सदस्य देवेंद्र चौधरी ने बताया कि जनपद में 7 विकासखंडों में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें