फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 29 घरेलू सिलिंडर और दो रिफिलिंग किट पकड़े

Tue, 08 Aug 2023 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
गदरपुर में छापामार कार्यवाही करते डीएसओ और नायब तहसीलदार। स्रोत संवाद
विज्ञापन
गदरपुर। उपायुक्त खाद्य कुमाऊं/डीएसओ ने राजस्व और पूर्ति विभाग की टीम के साथ कार्रवाई कर 29 घरेलू सिलिंडर और दो रिफिलिंग किट बरामद की है।
विज्ञापन

सोमवार को उपायुक्त खाद्य कुमाऊं/ डीएसओ विपिन कुमार ने नायब तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट और पूर्ति निरीक्षक हरिश्चंद्र की टीम के साथ होटल, ढाबे और दुकानों में छापे मारे। टीम ने दुकानों के बाहर रखे 25 गैस सिलिंडर पकड़े। इसके अलावा सकैनिया मोड़ से दो दुकानों से दो सिलिंडर और दो रिफिलिंग किट भी बरामद की। पूर्ति निरीक्षक हरिश्चंद्र ने बताया कि तहसील दिवस पर कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज कराई गई थी कि बुध बाजार में कुछ महिलाएं गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर की कालाबाज़ारी कर रही हैं। शिकायत पर कार्रवाई की गई। वहां पर महेश कुमार खड़क सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें