फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कार में ले जाई जा रही खैर की लकड़ी के 28 गिल्टे बरामद

Mon, 29 Sep 2025 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। चेकिंग के दौरान पुलिस और वन विभाग की टीम ने कार में ले जाई जा रही खैर की लकड़ी को बरामद करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

शनिवार को रात्रि करीब दस बजे एनएच 74 पर ग्राम महतोष के पास पुलिस टीम ने एक जायलो कार संख्या यूके 07 बीआर - 6436 को जांच के लिए रोका। वाहन छोड़कर भागने का प्रयास करते चालक को पुलिस ने पकड़ लिया और वाहन के कागजात मांगे पर वह कोई कागजात नहीं दिखा पाया। पूछताछ में उसने अपना नाम अस्बे अली निवासी मुकुंदपुर थाना गदरपुर बताया। कार में अवैध रूप से रखी खैर की लकड़ी के 28 गिल्टे मिले। खैर की लकड़ी पकड़े जाने की सूचना पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन विभाग की टीम खैर की लकड़ी के 28 गिल्टे और कार सहित पकड़े गए अस्बे अली को अपनी सुपुर्दगी में लेकर हल्द्वानी ले गई। संवाद
-

फोटो : 522586 : थाना गदरपुर के परिसर में खड़ी खैर की लकड़ी से भरी जायलो कार
फोटो स्रोत : संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें