फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिले में 2.72 लाख बच्चे पीएंगे दो बूंद जिंदगी की

Fri, 01 Mar 2024 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में तीन मार्च से नौ मार्च तक होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को लेकर सीडीओ की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। सीडीओ ने कहा कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अधिकारी ठोस कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि ब्लॉक स्तर पर जल्द बैठक कर कार्य को सफल बनाने के लिए ठोस योजना बनाएं। जिन जगहों पर कम वैक्सीनेशन हो रहा है, वहां पर विशेष ध्यान दिया जाए। सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में पांच वर्षों तक के 2,72,725 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। 1178 फिक्स बूथ, 86 ट्रांजिट बूथ और 52 मोबाइल बूथ सहित कुल 1316 बूथ बनाए गए हैं। अभियान में 257 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। वहां एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक, डॉ. राजेश आर्या, सीईओ केएस रावत, डीपीओ व्योमा जैन, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध आदि थे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें