फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एनसीसी भर्ती प्रक्रिया में 27 छात्रों का चयन

Wed, 19 Aug 2026 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर कॉलेज में भर्ती प्रक्रिया में भाग लेते छात्र
विज्ञापन
काशीपुर। 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए राधेहरि महाविद्यालय में एनसीसी भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया गया। भर्ती प्रक्रिया में 120 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। एनसीसी बटालियन एएनओ कैप्टन डॉ. आकाश चंद्र मिश्रा ने बताया कि निर्धारित चयन प्रक्रिया दौड़, लिखित परीक्षा समेत अन्य मापदंडों पर खरा उतरने वाले 27 छात्रों का एनसीसी ‘बी’ और ‘सी’ प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम के लिए चयन किया गया। संचालन एवं पर्यवेक्षण बटालियन के स्टाफ ने किया। वहां प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुमिता श्रीवास्तव, 24 यूके बटालियन एनसीसी अल्मोड़ा की एएनओ लेफ्टिनेंट (डॉ.) रूपा आर्या, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. रुचि कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें