फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कलेक्शन एजेंट से झपटे 25 हजार

Sun, 03 Jul 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 शहर में सक्रिय झपट्टेमारों का पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। बाइक सवार बदमाश बैंक कलेक्शन एजेंट से 25 हजार की रकम झपट कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने आरोपी की तलाश की, मगर वह हत्थे नहीं चढ़ सका। कुछ दिन पूर्व भी उचक्के ने एक कंपनी के अधिकारी का लैपटॉप उड़ा लिया था। जानकारी के अनुसार आर्यनगर निवासी मुन्नालाल सिंडीकेट बैंक में कलेक्शन एजेंट है। शुक्रवार की शाम उसने रेलवे स्टेशन मार्केट में कलेक्शन कर 25 हजार रुपये डायरी में रखे थे। इसी बीच एक युवक मुन्नालाल से डायरी छीन कर भाग गया। मुन्ना के शोर मचाने पर लोगों ने उसका पीछा किया तो वह कुछ ही दूरी पर बाइक लेकर खड़े साथी की बाइक में बैठकर चंपत हो गया। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें