फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हुड़दंगियों से निपटने के लिए 25 दरोगा और 100 कांस्टेबल तैनात

Tue, 07 Mar 2023 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। होली में हुड़दंग मचाकर शांति व्यवस्था और माहौल खराब करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। शहर का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ एसएसपी ने सख्त कार्रवाई करने की बात की है। वहीं शहर के चप्पे-चप्पे में पुलिस तैनात रहेगी। 25 दरोगा और 100 कांस्टेबलों को भी शहर की कानून व्यवस्था बरकरार रखने के लिए तैनात किया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई हैं। इसके अलावा शहर के सभी बॉर्डर और पिकेट पर आवश्यक निर्देश देकर पुलिस बल को तैनात किया गया है। रैश ड्राईिवंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके लिए थाना चौकी के पुलिस कर्मियों के अलावा एक प्लाटून पीएसी कर्मी व डेढ़ सेक्शन महिला पुलिसकर्मियों की भी शहर में ड्यूटी लगाई गई है। चौराहों और बॉर्डर पर तैनात रहने वाले सभी पुलिसकर्मी एल्कोमीटर के साथ लैस रहेंगे। इससे नशा कर के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें