जसपुर। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 25 बाइकें सीज करने के अलावा 14 लोगों का नकद चालान कर उनसे आठ हजार रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को नगर के कई क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई नाबालिग और अन्य लोग बिना हेलमेट और लाइसेंस के वाहन चलाते पाए गए। टीम ने 25 बाइकों को सीज किया और 10 के खिलाफ चालानी रिपोर्ट कोर्ट में भेजी है।