फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से दो एकड़ गेंहू जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में विद्युत लाइन में हुए शार्ट सर्किट से खेत में चिंगारियां गिरने के कारण करीब ढाई एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
शुक्रवार दोपहर ग्राम बैलजूड़ी में लोग मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे थे। इस दौरान गांव निवासी शाहिद और सादिक के गेहूं के खेतों से आग की लपटें उठती दिखाई दी। लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी करीब एक घंटे बाद पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विद्युत लाइन में हुई स्पार्किंग के चलते यह हादसा हुआ है। शाहिद का डेढ़ एकड़ व सादिक का एक एकड़ गेहूूं आग से भेंट चढ़ गया। शाहिद के पुत्र सरफराज ने बताया उनके खेत के ऊपर से 440 एलटी लाइन जा रही है। यह लाइन काफी ढीली थी और विद्युत तार लटके हुए थे। बताया कि विभागीय जेेई से कई बार शिकायत करने के बावजूद लाइन ठीक नही कराई गई। सूचना पर पुलिस व पटवारी दौलत सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। हादसे में लगभग दो लाख रुपये की फसल क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें