फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन करते डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में विभिन्न मांगों को लेकर राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सकों ने शनिवार को छठे दिन भी काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के आह्वान पर लंबित मांगों को पूरा कराने को एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर ड्यूटी कर रहे हैं। उन्होंने डीएसीपी का लाभ और वाहन भत्ता दिए जाने, पीजी डॉक्टरों का पंजीयन और पदों का पुनर्गठन करने आदि की मांग उठाई। राजकीय चिकित्सालय के प्रभारी सीएमएस सर्जन डॉ. पीके सिन्हा ने बताया कि 24 दिसंबर तक काली पट्टी बांधकर विरोध किया जाएगा। उक्त तिथि तक मांगे नहीं मानी गई तो वे 25 दिसंबर से आंदोलन को उग्र किया जाएगा। विरोध करने वालों में डॉ. मदन मोहन, डॉ. अमरजीत सिंह साहनी, डॉ. शांतनु सारस्वत, डॉ. नवप्रीत कौर आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें