फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पार्क मिंडा के श्रमिकों का धैर्य दे रहा जवाब, आमरण अनशन शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर में ढाई महीने से गेटबंदी की वापसी और यूनियन पंजीकृत की मांग को लेकर 72 दिनों से उपश्रमायुक्त कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे स्पार्क मिंडा के श्रमिकों ने आंदोलन तेज कर दिया है। इसके तहत सोमवार को चार श्रमिक हेमचंद्र, हेम नैनवाल, तारा आर्या और आशा ने आमरण अनशन शुरू किया। आमरण अनशन पर बैठे श्रमिकों ने कहा कि श्रमिकों की ओर से यूनियन बनाने का पता चलने पर मिंडा प्रबंधन ने उनकी गेट बंदी कर दी है। कहा कि मांगें माने जाने तक अनशन जारी रखा जाएगा। वहां शेखर चंद्र, मोहन, प्रेम, राधा, हिमानी, लक्ष्मी दत्त, दीपक जोशी, राजेंद्र रौतेला, दीपक अधिकारी, गरिमा, मुकेश, अशोक आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें