फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में छाये रहे छात्र-छात्राओं के मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर के आदित्यनाथ झा इंटर कॉलेज रुद्रपुर में चली जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव के दूसरे दिन अतिथियों और शिक्षकों ने प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं के विभिन्न मॉडलों की सराहना की। सभी सात ब्लॉकों के छात्र-छात्राओं के जैविक खेती, पॉली हाउस, बिजली घर आदि विषयों पर बनाए गए आकर्षक मॉडलों का शिक्षकों ने अवलोकन किया। शनिवार को समापन समारोह में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। विज्ञान महोत्सव में रुद्रपुर, सितारगंज, खटीमा, गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर व जसपुर ब्लॉक के 196 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। वहां प्राचार्य ओपी शुक्ल, भरत सिंह, गिरीश चंद्र शर्मा, विनोद हर्बोला, कुलदीप कुमार,बीके गुप्ता,एसडी पाठक, ओमप्रकाश कश्यप, प्रेमचंद चौहान, राजेंद्र रावत, मनमोहन अग्रवाल,केएस कंबोज, सुधीर गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें