फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर में कश्यप निषाद महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने कश्यप समाज की 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर एडीएम जेसी कांडपाल के माध्यम से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजा। समाजसेवी महावीर सिंह कश्यप ने कहा कि आजादी के बाद से कश्यप समाज की 17 जातियां आर्थिक व सामाजिक रूप से लगातार पिछड़ती जा रही हैं। इनका राजनैतिक द्वेष के कारण उत्पीड़न किया जा रहा है। मामले में उचित निर्णय लेकर विधानसभा में बिल लाकर कश्यप समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा दिया जाए। वहां पर विकास कश्यप, भागीरथ, कश्यप, पुनीत कश्यप, उदय कश्यप, ओमपाल कश्यप, पंकज निषाद, मोनू निषाद, किशन निषाद, संजय कश्यप, अमित कश्यप, प्रियांशु कश्यप, निखिल तोमर, प्रमोद साहनी, चंदन साहनी, पंकज साहनी, राहुल कश्यप आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें