फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली, गुरुग्राम और यूपी से आए 21 प्रवासी, पर विलेज क्वारंटीन पहुंचा सिर्फ एक

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को बाहरी राज्यों से 21 प्रवासी पहुंचे, इनमें से सिर्फ एक व्यक्ति को विलेज क्वांरटीन किया गया। अन्य लोग स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद सीधे होम क्वारंटीन किए गए। दिल्ली, गुरुग्राम, मथुरा, भोपाल, विलासपुर, नोएडा, मुजफ्फर नगर से 21 प्रवासी रुद्रपुर पहुंचे। यह प्रवासी रुद्रपुर विकासखंड के छतरपुर, कीरतपुर, शिमला पिस्तौर, खमिया नंबर दो, नारायणपुर कोठा, आनंदपुर, जवाहर नगर गावों के रहने वाले हैं। बॉर्डर पर स्वास्थ्य जांच के बाद सिर्फ भोपाल से पहुंचे एक व्यक्ति को पंतनगर में विलेज क्वारंटीन किया गया। अन्य 20 लोगों को जांच के बाद घर भेज दिया। यह लोग घर पर ही होम क्वारंटीन रहेंगे। इसके साथ ही विलेज क्वारंटीन सेंटरों पर तैनात शिक्षकों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई। जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल ने कहा कि शिक्षक और राजकीय कर्मचारी क्वारंटीन सेंटरों की निगरानी करेंगे। विलेज क्वारंटीन में लोगों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी उन पर ही रहेगी। वह संबंधित सूचनाएं प्रशासन के उच्च अधिकारियों को देंगे। क्वारंटीन सेंटरों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें