फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविंद्र के पंच नही झेल पाए जापान व कजाकिस्तान के बॉक्सर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ और सभी डाक के ध्यानार्थ...
विज्ञापन


कविंद्र के पंच नही झेल पाए जापान और कजाकिस्तान के बॉक्सर
एशियन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाई
अमर उजाला ब्यूरो
काशीपुर। थाईलैंड में चल रही एशियन चैंपियनशिप में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर कविंद्र बिष्ट ने कजाकिस्तान के बॉक्सर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
19 से 28 अप्रैल तक थाईलैंड में आयोजित एशियन चैंपियन प्रतियोगिता में देश भर के 20 महिला-पुरुष खिलाड़ियों की टीम भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है। उत्तराखंड से एकमात्र बॉक्सर कविंद्र भी इसमें भाग ले रहे हैं। शनिवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में कविंद्र का जापान के बॉक्सर सुवारुमुराका के साथ मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता में जापान का बॉक्सर भारत के कविंद्र के पंच नहीं झेल सका। कविंद्र ने मुराका को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। रविवार को हुए क्वार्टर फाइनल में कविंद्र ने कजाकिस्तान के वर्तमान चैंपियन येरिलिव कैरात को 3-2 से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। कविंद्र ने फोन पर बताया कि दोनों ही मुकाबले बहुत कठिन थे। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। वह पांच वर्षों तक काशीपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच हरजिंदर सिंह संधू से बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले चुके हैं। कोच संधू ने बताया कि कविंद्र चैंयिनयशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे। वह मूलरूप से ग्राम बुंगगुम सिमखोला पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं।
फोटो- 22 केएसपी 07 पी-थाईलैंड में मुकाबला करते बॉक्सर कविंद्र बिष्ट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें