काशीपुर। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के मंगलवार को हुए चुनाव में सर्वसम्मति से शाहनवाज अहमद को दोबारा शाखा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा राकेश कटियार को शाखा मंत्री, हनीफ अहमद, जुबेर अली उपाध्यक्ष, ईश्वर सिंह, अजराज सिंह संयुक्त मंत्री, मोहम्मद सलीम संगठन मंत्री, बलराम सिंह कोषाध्यक्ष, रमेश श्रीवास्तव, जमालुद्दीन, रवींद्र सिंह, योगेश सिंह, मंगल सिंह, रितेश कुमार, अमृत सिंह लहरी, मनोज वर्मा और दीपक शर्मा सदस्य चुने गए। चुनाव अधिकारी गुरवेल सिंह, ओम प्रकाश, राम अवधेश यादव, मुकेश वर्मा, सतनाम सिंह की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।