खटीमा। खटीमा-पीलीभीत मार्ग पर सत्रहमील पुलिस चौकी के पास खड़े ट्रक में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे आग लग गई। चौकी प्रभारी अनिल उपाध्याय ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आग पर काबू करने के प्रयास किए। बताया कि ट्रक संख्या यूके 06सीबी0864 को चौकी के आगे खड़ा कर ट्रक मालिक मुख्त्यार सिंह और चालक गेंदन लाल किसी काम से खटीमा आ गए। उनके जाने के बाद ट्रक के केबिन से धुआं उठने लगा। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।