काशीपुर में ताइशिनकॉन कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से ग्रेडिंग ओपन कराटे चैंपियनशिप 2019 का आयोजन किया गया। रविवार को कृष्णा पब्लिक कॉलिजिएट में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा ने किया। जिसमें नगर के स्कूलों के करीब 180 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के उद्देश्य के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र, बेल्ट देकर सम्मानित किया। वहां पर एसोसिएशन के सचिव मुकेश सैनी, परीक्षा प्रभारी मनीत कुमार, धीरज चौधरी, विक्रम सिंह, कोच विकास, अंकित सैनी आदि थे।