फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएस ने श्रीगुरूनानक की टीम को 12 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर रामनगर रोड केलामोड़ स्थित लिटिल स्कॉलर स्कूल में बृहस्पतिवार शाम को चार दिनी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। पहले दिन एलएस स्कूल की टीम विजेता रही। टूर्नामेंट का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुबोध कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान एलएस स्कूल और श्रीगुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम के बीच मैच खेला गया। एलएस की टीम ने 15 ओवरों में 114 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीगुरुनानक स्कूल की टीम 102 रनों पर ही सिमट गई। प्रतियोगिता में जसपुर और काशीपुर के चार स्कूल की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। निर्णायक मंडल में गौरव शर्मा और संजय भारद्वाज रहे। वहां स्कूल प्रबंधक एसएन भल्ला, रितु भल्ला, पंकज भल्ला, मनोज, गोपाल बिष्ट, दलाल सिंह, संजीव चतुर्वेदी आदि थे। ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें