रोडवेज बस अड्डा परिसर में बन रहे भवन के भूतल में प्रस्तावित है
रुद्रपुर। रोडवेज बस अड्डा परिसर में बन रहे आईएसबीटी टर्मिनल के अस्तित्व में आने के बाद नगर की पार्किंग समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा। 80 करोड़ की लागत से बन रहे भवन के भूतल में 2000 क्षमता की पार्किंग बनाने की योजना है। यहां नई कार्यशाला बन गई है। नए बस अड्डे के भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। पीपीपी मोड में संचालित होने वाले आईएसबीटी टर्मिनल में शॉपिंग कांपलेक्स, सिनेमा हॉल भी प्रस्तावित है। नए बस अड्डे के प्रवेश द्वार के लिए जमीन रास्ता साफ न होने से फिलहाल काम रुका हुआ है। परिवहन निगम के जीएम पवन मेहरा का कहना है कि आईएसबीटी टर्मिनल में पार्किंग का भी प्रावधान है। पार्किंग बनने का लाभ सभी को मिलेगा।