फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: संस्कृत प्रतियोगिता में 20 विद्यालयों ने की भागीदारी

Thu, 24 Sep 2026 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। पीएमश्री चितरंजन राहा अटल उत्कृष्ट जीआईसी दिनेशपुर में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संस्कृत स्पर्धा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अरविंद पांडेय, प्रधानाचार्य डॉ. मधुसूदन मिश्रा, गदरपुर के प्रधानाचार्य परशुराम दिवाकर ने दीप जलाकर किया। विधायक पांडेय ने विद्यार्थियों से संस्कृत भाषा से जुड़ने और इसके संरक्ष, संवर्धन में योगदान देने को कहा। प्रतियोगिता में ब्लॉक के 20 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के पहले दिन कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरेंद्र कुमार जैन और नमिता मंडल ने किया। वहां ब्लॉक समन्वयक पूजा सिंह, दलविंदर सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, राजकुमार अरोड़ा, अनादी रंजन मंडल, राज सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें