फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बाजपुर में विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख की ठगी, दंपती सहित तीन लोगों पर केस दर्ज

Mon, 04 Sep 2023 05:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर (ऊधम सिंह नगर)

सार

जसमीत कौर ने जब अपना कोर्स बदलने की जानकारी लेने के लिए कनाडा स्थित यूनिवर्सिटी में कॉल की तो उन्हें पता चला कि उनकी फीस जमा नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजपुर मं कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में दंपती सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव मडैया बक्शी निवासी मनमीत सिंह चीमा ने बताया कि उसने बेटी जसमीत कौर को उच्च शिक्षा के लिए कनाडा भेजने के लिए अपने रिश्तेदार एजेंट गुरबाज सिंह गिल से संपर्क साधा।

विज्ञापन


इस पर गुरबाज, अपनी पत्नी मनदीप कौर और एक साथी बलवीर सिंह के साथ उनके घर आया। उसने विदेश भेजने में करीब बीस लाख रुपये का खर्च बताया। इस पर उसने दो लाख नकद और पासपोर्ट सहित अन्य कागजात उन्हें दे दिए। 15 जून 2020 को उनके बताए खाते में 6.60 लाख रुपये ट्रांसफर किए। फिर धीरे-धीरे कर कुल बीस लाख रुपये आरोपियों को दिए।

Udhayanidhi Stalin: सीएम धामी ने की उदयनिधि के बयान की निंदा, कहा-2024 में जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी का पता चलने पर जब आरोपी से रकम गांगी तो वह गाली गलौज और धमकी देने लगा। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर यूपी के खजुरिया बिलासपुर निवासी गुरबाज सिंह, उसकी पत्नी मनदीप कौर, बलवीर सिंह के खिलाफ धारा 420, 504, 506 के तहत केस दर्ज कर जांच एसआई विजय सिंह को सौंपी गई है।

ऐसे चला ठगी का पता

जसमीत कौर ने जब अपना कोर्स बदलने की जानकारी लेने के लिए कनाडा स्थित यूनिवर्सिटी में कॉल की तो उन्हें पता चला कि उनकी फीस जमा नहीं है। यूनिवर्सिटी में दोबारा कॉल करने पर पता चला कि बिना फीस जमा किए नकली फीस रसीद एंबेसी में लगा कर वीजा प्राप्त कर किया गया था। इस पर एंबेसी की ओर से वीजा निरस्त कर दिया गया। साथ ही कनाडा आने के लिए पांच साल का बैन भी कर दिया गया। आरोपी गुरबाज की ओर से दी गई जीआईसी रसीद, ऑफर लेटर, फीस रसीद, टिकट आदि की जांच कराने पर सभी दस्तावेज नकली निकले।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें