फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर बाईपास में 198 अतिक्रमण चिह्नित

Sun, 09 Apr 2023 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
74 पक्के व 124 टीन शेड की दुकानों पर चलेगी जेसीबी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की जद में आ रहे 198 अतिक्रमण को प्रशासन की संयुक्त टीम ने चिह्नित कर लिया है। जल्द ही अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिया जाएगा। अगर तय समय पर खुद अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो 74 पक्के व 124 टीन शेड जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिए जाएंगे।
एनएच-87 की दुकानें तोड़ने के बाद अब स्टेट हाईवे चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। बाइपास को फोरलेन बनाया जाना है। इसको लेकर नगर निगम, लोनिवि, तहसील व जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने काशीपुर बाईपास में सर्वे कर लिया है। सर्वे के मुताबिक काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की जद में गाबा चौक से लेकर डीडी चौक तक एक्सिस बैंक, बंधन बैंक, यूनियन बैंक की बाउंड्री, सीढ़ी, रुद्रपुर सिटी क्लब का गेट व बाउंड्री, इंडेन गैस एजेंसी बाउंड्री, फायर स्टेशन समेत 198 अतिक्रमण चिह्नित कर लिए हैं।
विज्ञापन

लोनिवि के एई राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2019 में काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण के प्रथम चरण के मुताबिक पोल शिफ्टिंग, पेयजल लाइन शिफ्टिंग, सर्वे व डिजायन की 167 लाख रुपये की डीपीआर तैयार की गई थी। लेकिन अब रेट बढ़ने के बाद दोबारा प्रथम चरण की डीपीआर तैयार की जा रही है। जल संस्थान की ओर से पेयजल लाइन शिफ्टिंग का प्रस्ताव मिल गया है, लेकिन ऊर्जा निगम की ओर से पोल शिफ्टिंग का प्रस्ताव नहीं मिला है। बताया कि काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की जद में 198 अतिक्रमणकारी आ रहे हैं, इसमें कुछ पक्के व कुछ टीन शेड की दुकानें शामिल हैं।
विज्ञापन


इंसेट- किच्छा बाईपास से तीनपानी तक 80 अतिक्रमण चिह्नित
रुद्रपुर। किच्छा बाईपास से तीन पानी डैम तक जिला प्रशासन ने 80 अतिक्रमण चिह्नित किए हैं। इसमें से 25 पक्के व बाकी टीन शेड दुकानें के अतिक्रमण शामिल हैं। लोनिवि के एई राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि किच्छा बाईपास किनारे अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया गया है। कुछ लोगों ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया, वहीं कुछ लोगों ने मामला कोर्ट में विचाराधीन होने की बात कही है। बताया कि किच्छा बाईपास से भी अतिक्रमणकारी हटाए जाएंगे। संवाद
-
फोटो-08आरडीपी02पी- किच्छा बाईपास किनारे रोडवेज के पास अतिक्रमण की जद में आ रही दुकानें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें