फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़न दस्तों ने बिना टैक्स के आ रहा लाखों का माल पकड़ा, सवा लाख वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खटीमा में राज्य कर विभाग ने तीन मामलों में करीब सवा लाख रुपये टैक्स और जुर्माना वसूला किया। राज्य कर के असिस्टेंट कमिश्नर ज्ञान चंद ने बताया कि प्रतापपुर पुलिस चौकी बैरियर पर राज्य कर अधिकारी राजीव अग्रवाल और नवीन चंद्र पांडे ने वाहन संख्या यूके03ए-6483 से 2.50 लाख रुपये के 354 पीस शूट का कपड़ा पकड़ा गया। चालक से 25,018 रुपये टैक्स और जुर्माना वसूला। इधर, वाहन संख्या यूपी 14सीटी-5075 से 1.21 लाख रुपये का फ्लैक्स बोर्ड पकड़ कर 43,584 रुपये जुर्माना व टैक्स वसूल किया। इसके अलावा वाहन संख्या यूके04 सीए-6090 से 1.6 लाख रुपये का 8900 किलो स्क्रैप पकड़ा। माल पर 57,672 रुपये जुर्माना और कर लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें