खटीमा में युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेल महाकुंभ के दूसरे दिन चंद्रा मेमोरियल बैडमिंटन हाल में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शुभारंभ बीईओ सोनी मेहरा ने किया। बैडमिंटन की एकल प्रतियोगिताओं के अंडर-14 बालिका वर्ग में वंशिका बिष्ट प्रथम, माही द्वितीय, रागिनी बिष्ट तृतीय रहीं। बालक वर्ग में तरुण कुमार प्रथम, कार्तिकेय द्वितीय, आर्यन और करुण तृतीय रहे। खेल समन्वयक नीरज सक्सेना ने बताया कि रविवार को फुटबाल प्रतियोगिताओं में बालिकाएं मात्र अंडर-19 में सिरकत करेंगी। जबकि बालक अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 में भाग लेंगे। वहां मोहन बिष्ट, शहेंद्र, हेड सिंह, राजेश, शैलेंद्र, भुवन जोशी, रंजीत मेहरा, नैना बिष्ट, डॉ. संगीता, सोबरन सिंह राणा, पूरन बिष्ट आदि थे।