रुद्रपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक सेवा दिवस पर कानूनी जागरूकता रैली निकाली गई। बृहस्पतिवार को गांधी पार्क से रैली का शुभारंभ प्राधिकरण के सचिव अरुण बोहरा ने किया। उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 9 नवंबर 1995 को लागू हुआ। प्राधिकरण के माध्यम से आम लोगों को निशुल्क कानूनी जानकारी दी जाती है। इस दौरान लोगों को निशुल्क कानूनी पुस्तकें और पर्चे बांटे गए। रैली में गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज एवं सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज ने भाग लिया। वहां तहसीलदार अमृता शर्मा, कुमाऊं सेवा समिति की अध्यक्षा जया मिश्रा, डॉ. रजनीश बत्रा , प्रेमलता सिंह, आमोद कुमार पांडेय आदि थे। ब्यूरो