खटीमा। कोरोना वायरस संक्रमित को लेकर हॉटस्पॉट बने क्षेत्रों से घर लौटने वालों की जांच को स्वास्थ्य विभाग की टीमें रविवार को भी अलर्ट रहीं। इस बीच टीम ने बीते दिनों संक्रमितों के संपर्क में रहे 19 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे, जबकि नागरिक अस्पताल में 10 नए लोगों को होम क्वारंटीन किया।
बता दें कि दिल्ली से आए मेलाघाट क्षेत्र की मां-बेटी के 13 जून को कुछ घंटे घर में रहने के बाद ही क्वारंटीन की बात सामने आई थी। नोडल अधिकारी डॉ.वीपी सिंह ने बताया कि मां-बेटी के घर से पांच परिजनों को होम आइसोलेट के उनके सैंपल जांच को भेज दिए हैं, जबकि झनकट क्षेत्र में भी बीते दिनों गुरुग्राम से आए संक्रमित मां-बेटा के संपर्क में आए तीन लोगों के भी सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं, जबकि नदन्ना स्थित राजकीय जन जाति छात्रावास में क्वारंटीन अन्य नगरों से आए 11लोगों के भी सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। इधर नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम में शामिल डॉ.पूनम आर्या व कविता बिष्ट ने गाजियाबाद, झारखंड, हरियाणा, पंजाब से आए 10 लोगों की स्क्रीनिंग के होम क्वारंटीन किया।