सितारगंज में पढ़ाई का नया सत्र शुरू होते ही बच्चों का रुख भी नए संस्थानों की ओर होने लगता है। ऐसा ही मामला सितारगंज में देखने को मिला जब एक बच्चे का एडमिशन उसके परिजनों ने किसी दूसरे स्कूल में कराया। मामले में दोनों निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर मामला कोतवाली पहुंचा। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाया।