रुद्रपुर। केंद्र सरकार के 178 वस्तुओं पर जीएसटी की दर 28 से घटाकर 18 प्रतिशत करने से उत्साहित भाजपाइयों और व्यापारियों ने मिठाई बांटी। शनिवार को महाराणा रणजीत सिंह चौक पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास शर्मा ने कहा पीएम जनहितों को लेकर गंभीर हैं। अब लगभग 50 वस्तुएं ही 28 प्रतिशत कर के दायरे में है। कहा कि रिटर्न फाइल करने मे आ रही दिक्कतों को देखते हुए इसमें भी राहत दी गई है। यहां पर धीरेंद्र भट्ट, संदीप अनेजा, राहुल सरीन, जॉली कक्कड़, भावेश भट्ट, विशाल खुराना, अरुण बिष्ट, नरेश उप्रेती, सरजू सिंह, अंकित ठुकराल, मुकेश आदि थे।