फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडकुल क्षेत्र में हो रहे अपराधों को रोकने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल क्षेत्र में लगातार हो रही लूट और झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के लोगों ने चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सिडकुल की कंपनियों में काम करने वाले श्रमिकों के साथ आए दिन लूट और झपटमारी की घटनाएं हो रही हैं। लेकिन पुलिस आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वालों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। कहर कि 29 अगस्त को ट्रांजिट कैंप निवासी अमर सिंह अपनी रात की ड्यूटी खत्म कर घर वापस लौट रहा था तो सिडकुल क्षेत्र में ही अज्ञात लोगों ने उसकी पिटाई कर साइकिल, मोबाइल फोन और एक हजार रुपये छीन लिए। ऐसी ही कई अन्य श्रमिकों के साथ भी झपटमारी और लूटपाट की घटनाएं हो चुकी हैं। उनका आरोप था कि कई मामलों को चौकी पुलिस दर्ज करने के बजाय उलटा पीड़ित की ही गलती बताकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेती है। ज्ञापन देने वालों में भाजपा जिला संयोजक धीरेश गुप्ता, छत्रपाल राठौर, मुकेश राठौर, प्रीतपाल सिंह, हरीश भट्ट, रामवीर, प्रेेम सिंह, सोमवीर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें