फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किच्छा में 49 भूमिहीनों को दिया गया मालिका हक

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। किच्छा विधानसभा क्षेत्र के 49 भूमिहीन परिवारों को पट्टे का मालिकाना हक दिया गया। इसमें क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला और एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने सभी को जरूरी दस्तावेज सौंपे। मंगलवार को यहां तहसील दिवस के अवसर पर तहसील प्रांगण में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बताया गया कि सरकार ने 49 भूमिहीन परिवारों को भूमि का हक दिया है। वहीं जल्द 54 और लोगों को उनका हक दिया जायेगा। इसके अलावा 50 नये आवेदन पर भी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम नरेश दुर्गापाल की मौजूदगी मे 49 लोगों को भूमिधरी का हक दिया गया। वहां पर तहसीलदार सुदेश कुमार, लवी सहगल, ओमप्रकाश दुआ, अभिषेक तिवारी, महेंद्र पाल आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें