फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के विरोध मे 30 जून कों कुमाऊं बंद का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
30 जून को कुमाऊं बंद का आह्वान
विज्ञापन

काशीपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आह्वान पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कुमाऊं प्रभारी अश्वनी छाबड़ा ने 30 जून का बंद का ऐलान किया है। मंगलवार को रामनगर रोड पर स्थित एक होटल में कुमाऊं प्रभारी छाबड़ा, जिलाध्यक्ष अनिल खुलासा, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा, जिला प्रवक्ता आकाश गर्ग ने संयुक्त पत्रकार वार्ता की। कहा कि जीएसटी से व्यापार चौपट हो जाएगा। कपड़ा, रेडिमेड कपड़ा, आभूषण, कृषि उपकरणों पर जीएसटी काफी अधिक लागू की जा रही है। भारत कृषि प्रधान देश है। किसान सबसे बड़ा उपभोक्ता है। यूरिया पर 12, एमपी पर 18, ट्रैक्टरों के स्पेयर पार्ट्स पर 28 प्रतिशत, ट्रैक्टर पर 18 प्रतिशत टैक्स लगेगा। अनिल ने कहा कि जीएसटी लागू होने पर दस लाख तक टर्नओवर वाले दुकानदारों को भी रिटर्न एक माह में तीन बार भरना पड़ेगा। दुकानदारों को ऑनलाइन रिटर्न भरना होगा। छोटे व्यापारी को भी कंप्यूटर खरीदना पड़ेगा और एक कर्मचारी रखना पड़ेगा। व्यापारी नेताओं ने कहा कि सभी एसोसिएशनों के नेताओं से वार्ता की जाएगी। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने जीएसटी को सरल, पारदर्शी बनाने, हर महीने रिटर्न भरने के स्थान पर त्रैमासिक रिटर्न भरने की व्यवस्था करने, जीएसटी की अधिकतम दर 15 प्रतिशत करने, ऑनलाइन रिटर्न की व्यवस्था समाप्त करने, कपड़ा, अनाज, तिलहन कृषि उपकरणों पर जीएसटी लागू न करने की मांग की। इस दौरान राजीव सेतिया, पंकज टंडन, गीता चौहान, हरेंद्र सिंह नीटू, गौतम मल्होत्रा, मुशर्रफ हुसैन, अंशुल अग्रवाल, पवन यादव आदि थे।
जीएसटी के विरोध में सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें