गदरपुर। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शनिवार को सुहाबा राम भुड्ढी धर्मशाला में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ श्री श्याम बाबा के चित्र के समक्ष पूजा-अर्चना के उपरांत फीता काटकर किया गया। रक्तदान शिविर में एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय काशीपुर से टेक्नीशियन राहुल चंद्रा और रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड सेंटर से टेक्नीशियन प्रशांत कुमार के दिशा निर्देशन में पहुंची टीम ने 173 रक्त दाताओं के रक्त का संग्रह किया। वहां भाजपा विधायक अरविंद पांडेय, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर, विजय अनेजा, गोल्डी गाबा, मनीष फुटेला, विजय कालड़ा, सन्नी बत्रा, मुनि भुसरी, देवेंद्र चौधरी, पृथ्वी बजाज और मोहित अग्रवाल मौजूद थे। संवाद