फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते से निकल गए 17 लाख, मैसेज भी नहीं आया

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। क्षेत्र के प्रतापपुर नम्बर चार के एक ग्रामीण के बैंक खाते से 17.24 लाख रुपए निकलने का आरोप का मामला सामने आया है। बुधवार को कोतवाल ने बैंक पहुंच कर बैंक प्रबंधक से डिटेल मांगी। कोतवाल ने बताया कि प्रबन्धक ने अवगत कराया कि बैंक की ओर से भी जांच चल रही है। पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रतापपुर नम्बर 4 निवासी गुरशरण सिंह ने तहरीर सौंपकर कहा कि उसका ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स शाखा में खाता है, 20 जून को वह बैंक में पासबुक में इंट्री करने गया तो पता चला कि अगस्त 2019 से अब तक 17,24,567 रुपए खाते से निकाल दिए हैं, जबकि पैसे निकलने का एक बार भी मैसेज नहीं आया, जबकि कई बार में खाते से पैसे निकाले हैं। इसका पता चलने पर 20 जून को खाता फ्रीज कर दिया। उसने कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलने के बाद बुधवार सुबह कोतवाल संजय पाठक ने बैंक पहुंचकर जानकारी ली। कोतवाल ने बताया कि अभी प्रारंभिक जांच में पेटीएम के माध्यम से पैसे निकालने की बात सामने आ रही है। बैंक प्रबंधक भुवन जोशी से डिटेल मांगी गई। इस पर बैंक की ओर से भी जांच के लिए डिटेल भेजे जाने व जल्द उपलब्ध करने की बात कही गई है। मामले की जांच जारी है। इधर इतनी बड़ी रकम कई बार में निकलने व मैसेज भी नहीं मिलने की बात सामने आ रही है। देर शाम तक पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें