नानकमत्ता में नगर के थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष नरेश पाल सिंह की अध्यक्षता में ग्राम जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें ग्राम प्रधानों ने बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की। थानाध्यक्ष ने कम फोर्स के बावजूद भी पुलिस कर्मियों द्वारा लगातार गश्त की बात कही। थानाध्यक्ष ने ग्रामप्रधानों से ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर सीसीटीवी लगाने का सुझाव दिया। बताया कि सीसीटीवी का कंट्रोल थाने में रहेगा। इससे असामाजिक तत्वों के साथ ही अवांछित तत्वों पर नजर रखी जाएगी। थानाध्यक्ष ने अठारह ग्रामसभाओं मे रिक्त ग्राम प्रहरियों की नियुक्ति के लिये प्रधानों से नाम मांगे। वहां नगर पंचायत चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना, ओमप्रकाश चौरसिया, सुखलाल सिंह, जितेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, करमसिंह, राकेश सिंह, निर्भान सिंह, दर्शन सिंह, पुरुषोत्तम सिंह आदि थे।