गूलरभोज मार्ग पर स्कूली बच्चों को जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। नगर पालिका ने जेसीबी की मदद से सड़क को चौड़ा कर दिया है। इस मार्ग के एक तरफ मिट्टी का टीला था तो दूसरी तरफ तरफ खड्ड था, जिससे स्कूल के समय छुट्टी के वक्त जाम लगा रहता था। पालिकाध्यक्ष अंजू भुड्डी ने कहा कि नहर किनारे वाले टीले हटाकर गड्ढों में भर दी गई है। रोड चौड़ी होने से अब जाम नहीं लगेगा।
.