रुद्रपुर टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन लगवाता युवक।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिले में बुधवार को 17 हजार 638 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की डोज लगवाई। इनमें 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 13 हजार 472 लोग शामिल रहे, जबकि 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग 4166 लोग शामिल रहे। इधर जिले में एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना जांच के लिए 1347 लोगों के सैंपल लिए गए। जिले में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 15 है।