फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: साढ़े तीन लाख का लोन दिलाने का झांसा देकर ठगे 1.64 लाख

Sun, 12 May 2024 03:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। साइबर ठग ने लोन देने का झांसा देकर एक युवक से 1.64 लाख की ठगी कर ली। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वार्ड 10 गोलमढ़ैया ठाकुरनगर निवासी ओमकार सिंह ने कहा कि उसका बरेली के बहेड़ी स्थित एसबीआई और एक्सिस बैंक में खाता है। बीते साल 16 दिसंबर को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया था। कॉलर ने खुद को शटलकॉक कंपनी का कर्मचारी बताया था। उसने कहा है कि वे प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत साढ़े तीन लाख रुपये का लोन दिला सकते हैं और उसमें 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
विज्ञापन

उसको लोन की जरूरत थी। ऐसे में उसने साढ़े तीन लाख के लोन के लिए हामी भर दी। कर्मचारी ने फाइल चार्ज के लिए 25 हजार रुपये मांगे तो उसने गूगल पे से कॉलर के बताए खाते में रुपये जमा करा दिए थे। इसके बाद 30 दिसंबर 2023 से 26 फरवरी 2024 के बीच कुल 1,64,670 रुपये विभिन्न चार्जों के नाम पर बताए गए खातों में डाल दिए। जब उसने लोन के बारे में जानकारी ली तो फिर से रुपयों की मांग की गई। इस पर उसे ठगी का अहसास हुआ था। पुलिस ने ठग के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें