फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईलैंडर एकेडमी की टीम पहुंची फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में यूनाईटेड क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जिला क्रिकेट लीग का पहला सेमीफाइनल हाइलैंडर क्रिकेट एकेडमी ने 10 विकेट से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। बृहस्पतिवार को रामनगर रोड स्थित हाइलैंडर क्रिकेट एकेडमी में एसएसए और हाइलैंडर की टीम के बीच पहला सेमीफाइनल खेला गया। एचएसए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 118 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। सुंदर ने 27 और प्रदीप ने 28 रन बनाए। जवाब में हाइलैंडर की टीम ने महज 17 ओवरों में बिना विकेट खोए 10 विकेट से मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली है। जतिन ने 73, संजय ने 38 रन बनाए। जतिन को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। अंपायर रीना, नमन और स्कोरर आशुतोष रहे। वहां पर आयोजक सचिव दीपक अरोरा, संजय ठाकुर, राजेंद्र सक्सेना, बाबुल बिष्ट, भारत पंत, गुरमेल और अर्जुन आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें