काशीपुर में एनआईओएस की ओर से चल रहे ब्रिज कोर्स का समापन हो गया। रविवार को बाजपुर रोड स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पिछले छह माह से चल रहे ब्रिज कोर्स का समापन मुख्य अतिथि आईजीएल के मधुप मिश्रा ने किया। इस दौरान केंद्र में 20 स्कूलों के करीब 100 अध्यापकों ने प्रशिक्षण लिया। वहां पर विद्यालय संस्थापक नरेंद्र मानस, निशा सिंह, मीनाक्षी चौहान, अंजलि, प्रीति चौहान आदि थे।