खटीमा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति ने पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा है। ज्ञापन में दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, समान पेंशन, परिवहन बसों में यात्रा सुविधा आदि की मांग की है। वहां पर भगवान जोशी, जानकी गोस्वामी, रमेश कोठारी, कमला पांडे, गणेश मुंडेला, कलावती ओली आदि थे। इधर, चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संगठन के पदाधिकारियों ने भी सीएम को संबोधित ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को सौंपकर पांच सूत्री मांगपत्र सौंपकर समाधान की मांग की। ज्ञापन में पुरानी तहसील परिसर में शहीद स्मारक बनाने, परिचय पत्र से वंचित 253 आंदोलनकारियों को परिचयपत्र जारी करने आदि की मांग की। वहां पर संगठन अध्यक्ष भूपेंद्र भंडारी, गीता कांडपाल, गीता पुनेठा, जानकी गोस्वामी, आनंद भंडारी, जगत मनोला, कैलाश पंत, कुलदीप सिंह, भगवान जोशी, निर्मला मेहता, नानक सिंह आदि थे।